गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

कोरोना का कहरः भारत में पांचवीं मौत, जयपुर में भर्ती इटली के पर्यटक की मौत, 5 दिन पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

इटली के पर्यटक एंड्री कार्ली (69) को 29 फरवरी को एडमिट कराया गया था

जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस से संक्रमित रहे इटली के पर्यटक एंड्री कार्ली (69) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एंड्री 29 फरवरी से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे।

2 मार्च को एंड्री की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव आया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जांच के लिए दोबारा एंड्री के सैंपल भेजे थे। 15 मार्च को इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। एंड्री भारत में कोरोना से संक्रमित पाए गए पहले विदेशी थे।

एंड्री में संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पत्नी ने इटली दूतावास से उन्हें जयपुर के ही फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट करने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद एंड्री को फाेर्टिस में शिफ्ट किया था। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

पत्नी को रखा गया था आरयूएचएस में

एंड्री इटली के उसी पर्यटक दल का हिस्सा थे, जिसके 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एंड्री के बाद उनकी पत्नी की भी कोरोनावायरस रिपॉर्ट पॉजिटिव आई थीं।बाद में एंड्री की तरह ही इलाज के बाद उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी निगेटिव आ आई थी। अब वह स्वस्थ बताई जा रही हैं।

1-28 फरवरी तक राजस्थान में घूमता रहा यह दल

इटली के जिस दल में एंड्री आए थे, उसमें 23 विदेशी पर्यटक, एक ड्राइवर, एक हेल्पर और एक गाइड शामिल था। यह दल 21 फरवरी को सबसे पहले राजस्थान के झुंझुनूं पहुंचा। इसके बाद बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और फिर उदयपुर होते हुए जयपुर पहुंचा था।

एंड्री के पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे दल की जांच की गई, जिसमें 16 विदेशी पर्यटक और एक ड्राइवर समेत 17 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद तीन लोग जयपुर में एडमिट थे, जबकि बाकी लोगों को दिल्ली में एडमिट कराया गया था।

इससे पहले भारत में कोरोनावायरस से कर्नाटक के कलबुर्गी, दिल्ली, मुंबई और पंजाब के नवांशहर में मौतें हो चुकी हैं। बड़ी बात यह कि सभी मृतक 60 साल से ज्यादा उम्र के थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन