बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

शिवसेना के 6 और विधायक पहुंचे गुवाहटी, उद्धव ठाकरे ने 11.30 बजे बुलाई बैठक, आज समर्थन वापस ले सकता है शिंदे गुट, सांसदों में टूट के आसार

शिवसेना के 6 और विधायक पहुंचे गुवाहटी, उद्धव ठाकरे ने 11.30 बजे बुलाई बैठक, आज समर्थन वापस ले सकता है शिंदे गुट, सांसदों में टूट के आसार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। (Maharashtra Political Crisis) महाराष्‍ट्र की सियासत में शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों की बगावत से भूचाल आया हुआ है। इस बीच खबर है कि गुरुवार को शिवसेना के 6 और विधायक गुवाहटी पहुंचे हैं।

सूत्रों के अनुसार शिवसेना के 17 लोकसभा सांसद है जिनमें कई सांसद अपना नया गुट बनाएंगे। ठाणे लोकसभा सांसद राजन विचारे और कल्याण लोकसभा सांसद और एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे , वाशिम की सांसद भावना गवली और रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने,पालघर के सांसद राजेंद्र गावित का समर्थन एकनाथ शिंदे के समर्थन में है।

आज समर्थन वापस ले सकता है शिंदे गुट

जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे उनके साथ मौजूद शिवसैनिकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को देंगे। पत्र शाम तक भेजा जा सकता है। आज शिंदे गुट उद्धव सरकार से समर्थन वापस ले सकता है। शिंदे ग्रुप को 48 विधायकों के समर्थन का दावा किया गया है इनमें 4 निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

शिवसेना से नहीं उद्धव से अलग होंगे ये सांसद

दरअसल दल-बदल कानून के तहत पार्टी के 2/3 सांसद एक साथ पार्टी को छोड़ते हैं तो उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत नहीं होगी और ना ही उनकी सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे और इस दौरान वह जिस भी पार्टी को समर्थन देंगे, उसकी सरकार बिना किसी परेशानी के सत्ता में आ जाएगी। हालांकि, सांसदों की स्थिति से महाराष्ट्र विधानसभा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन