हादसा: किन्नौर में भूस्खलन में दबे बस में सवार 60 लोग, मदद को पहुंची सेना और एनडीआरएफ की टीमें

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को भूस्खलन की घटना में 50 से 60 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एक महीने से भी कम समय में किन्नौर में भूस्खलन की यह दूसरी बड़ी घटना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन के मलबे में 50 से 60 लोगों के दबने की आशंका है। बचाव अभियान के तहत अब तक बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत 4 लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है।

फिलहाल भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। अब भी थोड़ा बहुत भूस्खलन हो रहा है, लेकिन इस बीच बचाव अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 9 लोगों को सुरक्षा बलों ने बचा लिया है, जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

हादसे में बस के साथ ही अन्य पांच छोटे वाहन भी दबे होने की आशंका है। चट्टान खिसकने के बाद से ही नेशनल हाईवे नंबर 5 ब्लॉक है। यह हादसा बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास हुआ। मलबे में हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के साथ ही एक ट्रक और एक गाड़ी भी दबी दिख रही है।

See also  बस की ठोकर से बाइक सवार आरक्षक की मौत, 12 यात्री घायल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।