रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले से एक ह्रदयविदारक घटना निकलकर सामने आई है। जिले के मस्तूरी इलाके में एक 9 साल की मासूम बच्ची ने गंभीर बीमारी के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इधर बच्ची की मौत के बाद रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि भी हुई है. बच्ची की मौत के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है और इस सम्बन्ध में जांच की बात कही जा रही है।

बिलासपुर सीएमएचओ प्रमोद महाजन ने बताया कि बच्ची की मौत कोरोना की वजह से नहीं हुई हैं। बच्ची को ब्लड डिसऑर्डर था, जिसके कारण उसे खून की उल्टियां हो रही थी। इस वजह से पहले बच्ची को सिम्स में एडमिट कराया गया था, जहाँ उसका कोरोना टेस्ट किया गया। इसके बाद वो लांबा चली गई। बच्ची में अन्य बीमारियों की भी आशंका हैं। मौत के बाद बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल जांच जारी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  कांग्रेस के नेताओं ने भी दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।