बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

भारतीय वायुसेना का आज 90वीं वर्षगांठ

भारतीय वायुसेना का आज 90वीं वर्षगांठ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली।  भारतीय वायुसेना का आज 90वीं वर्षगांठ है। भारतीय वायु सेना के वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए आईएएफ हर साल 8 अक्टूबर को अपनी वर्षगांठ मनाता है । इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने वायु सेना के वीर योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई दी । जबकि चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी परिचालन प्रशिक्षण पद्धति को बदल दिया है कि हर अग्निवीर भारतीय वायुसेना में करियर शुरू करने के लिए सही कौशल और ज्ञान से लैस हों ।
महिला अग्निवीरों को शामिल करने की भी योजना
1/ 6 चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना दिवस  के मौके पर आईएएफ प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि हम अगले साल से महिला अग्निवीरों को शामिल करने की भी योजना बना रहे हैं. इसके लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण प्रगति पर है।
चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना दिवस के मौके परआईएएफ  प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि हम अगले साल से महिला अग्निवीरों को शामिल करने की भी योजना बना रहे हैं । इसके लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण प्रगति पर है ।
2/ 6 वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायुसेना दिवस के मौके पर कहा कि अग्निपथ योजना के माध्यम से वायु योद्धाओं को इंडियन एयरफोर्स में शामिल करना हम सभी के लिए एक चुनौती है । लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हमारे लिए भारत के युवाओं की क्षमता का दोहन करने और इसे राष्ट्र की सेवा में लगाने का अवसर है ।
3/ 6 वायुसेना प्रमुख के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी परिचालन प्रशिक्षण पद्धति को बदल दिया है कि हर अग्निवीर भारतीय वायुसेना में करियर शुरू करने के लिए सही कौशल और ज्ञान से लैस हों. इस साल दिसंबर में हम शुरुआती प्रशिक्षण के लिए 3,000 अग्निवीर वायु को शामिल करेंगे । आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी ।
वायुसेना प्रमुख के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी परिचालन प्रशिक्षण पद्धति को बदल दिया है कि हर अग्निवीर भारतीय वायुसेना में करियर शुरू करने के लिए सही कौशल और ज्ञान से लैस हों. इस साल दिसंबर में हम शुरुआती प्रशिक्षण के लिए 3,000 अग्निवीर वायु को शामिल करेंगे. आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी ।
4/ 6 भारतीय वायु सेना दिवस पर चंडीगढ़ में IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर, यह घोषणा करते हुए मेरा सौभाग्य है कि सरकार ने भारतीय वायु सेना में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दे दी है । भारतीय वायु सेना ने आज अपनी 90वीं वर्षगांठ पर नई लड़ाकू वर्दी का अनावरण भी किया
भारतीय वायु सेना दिवस पर चंडीगढ़ में IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर, यह घोषणा करते हुए मेरा सौभाग्य है कि सरकार ने भारतीय वायु सेना में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दे दी है । भारतीय वायु सेना ने आज अपनी 90वीं वर्षगांठ पर नई लड़ाकू वर्दी का अनावरण भी किया ।
5/ 6 भारतीय वायु सेना की 90वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि हमें अपने पूर्ववर्तियों की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदृष्टि से विरासत में मिली गौरवशाली विरासत मिली है. इसे यहां तक लाने वाले हमारे दिग्गजों के योगदान को याद रखना होगा । अब इसे शताब्दी दशक में लाने की जिम्मेदारी हम पर है ।
भारतीय वायु सेना की 90वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि हमें अपने पूर्ववर्तियों की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदृष्टि से विरासत में मिली गौरवशाली विरासत मिली है. इसे यहां तक लाने वाले हमारे दिग्गजों के योगदान को याद रखना होगा । अब इसे शताब्दी दशक में लाने की जिम्मेदारी हम पर है ।
पहली बार बनाई गई नई परिचालन शाखा
6/ 6 एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार है कि एक नई परिचालन शाखा बनाई जा रही है । इस शाखा के निर्माण से उड़ान प्रशिक्षण पर खर्च कम होने के कारण 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी ।
एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार है कि एक नई परिचालन शाखा बनाई जा रही है । इस शाखा के निर्माण से उड़ान प्रशिक्षण पर खर्च कम होने के कारण 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी ।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन