आवासीय भवन
रायपुर में आवासीय भवन के ऊपर लगे टावर में अचानक लगी भीषण आग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके में एक आवासीय भवन के ऊपर लगे मोबाइल टावर में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप गया मच गया. बताया जाता है कि आग की लपटों ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया. टॉवर में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

इसके बाद घटना की सूचना लोगों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को दी। कुछ देर के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी की घटना के दौरान डरे-सहमे रहवासियों को चिंता सता रही थी कि कहीं आग और न फ़ैल जाए.

जानकारी के मुताबिक, जिस आवासीय भवन के ऊपर लगे मोबाइल टाॅवर में आग लगी है, वह काफी सघन क्षेत्र है. इस आगजनी की वजह से आसपास के लोग काफी ज्यादा डरे हुए हैं। लोगों को डर था कि कही आग से पिघलकर यदि टाॅवर गिर पड़ा, तो गंभीर हादसे को नकारा नहीं जा सकता था. इसके चलते गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी.

See also  प्रदेश में अब तक 16 लाख किसानों से 68.63 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

दूर तक देखी गई भीषण आग की लपटें

फिलहाल, टावर में आग लगने के वजह की जांच की जा रही है। रायपुर के कबीर नगर स्थित लालमति अस्‍पताल के समीप टावर में भीषण आग की लपटें काफी दूर तक देखी गई। लपटें निकलती देख आसपास के लोग सबसे पहले आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े ।वहीँ, क्षेत्रीय नागरिकों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।