गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

मेडिकल स्टोर में काम करने वाली युवती देर रात ऑटो में बैठकर घर जाने निकली, पर घर नहीं पहुंची, रिपोर्ट दर्ज

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राजधानी के एक मे़डिकल स्टोर में काम करने वाली युवती शनिवार देर रात शास्त्री चौक से ऑटो में बैठकर घर के लिए निकली, लेकिन वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने गोलबाजार थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच कर रही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में युवती दिखाई दी है। पुलिस लापता युवती को जल्द से जल्द खोज निकालने का दावा कर रही है।

जानकारी के मुताबिक लापता युवती का नाम दामिनी देवांगन है, जो कि टिकरापारा की रहने वाली है और लक्ष्मी मेडिकल स्टोर में काम करती है। रोज की तरह शनिवार रात भी दामिनी 9:30 बजे ऑटो से घर जाने के लिए निकली थी। उसी के भाई ने उसे ऑटो में बैठाया था, लेकिन वह रास्ते में ही कहीं गायब हो गई। जब वह घर नहीं पहुंची, तो उसके भाई और परिजनों ने गोलबाजार थाने में शिकायत लेकर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।

कोतवाली सीएसपी देवचरण पटेल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। परिजनों को एक व्यक्ति पर आशंका है। उसकी भी जांच चल रही है। शहर के आईटीएमएस कैमरे में युवती ऑटो में बैठते हुए दिख रही है। युवती को जल्द से जल्द खोज निकालेंगे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन