बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्लाबोल आज, जंतर-मंतर पर सामूहिक उपवास

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्लाबोल आज, जंतर-मंतर पर सामूहिक उपवास
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। (CM Arvind Kejriwal) दिल्ली शराब नीति में कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज 7 अप्रैल को आप आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर सामूहिक उपवास रखेंगे।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी रह रहे आप के समर्थकों से भी पार्टी ने अपील की है कि वह उनका समर्थन करें। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश समेत देश के 25 राज्यों की राजधानी, जिला और ब्लॉक मुख्यालय, गांवों और कस्बों में भी लोग सामूहिक उपवास करेंगे।

विदेश में समर्थक रखेंगे उपवास

भारत के अलावा यूएस के न्यूयार्क, बॉस्टन, लॉस एंजिल्स, वॉशिंगटन डीसी, कनाडा में टोरंटो, ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न, यूके में लंदन समेत अन्य जगहों पर भी आप के समर्थक सामूहिक उपवास रखेंगे। आम आदमी पार्टी ने अपील की कि देश-दुनिया में जहां भी केजरीवाल के समर्थन में सामूहिक उपवास कर रहें हैं।

आप नेता के मुताबिक दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे से उपवास कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और पार्षद शामिल होंगे। इसके साथ तमाम विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले सिविल सोसायटी के लोगों के साथ वकील, न्यायिक, अध्यापन आदि क्षेत्रों में काम करने वाले कई प्रमुख लोग जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन