बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

आमिर खान की मां को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

आमिर खान की मां को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Amir Khan Mother Heart Attack: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Amir Khan) की मां जीनत (Zeenat) को दिल का दौरा पड़ा है और वे अस्पताल में भर्ती है। बता दे की आमिर की मां जीनत को अपने पंचगनी के घर में ही हार्ट अटैक आया। जब उनकी मां को दिल का दौरा पड़ा, तो आमिर अपनी मां के साथ ही थे। मां की हालत बिगड़ते देख वह तुरंत जीनत को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर से उन्हें भर्ती कर लिया है। तब से आमिर अपनी मां के साथ ही हैं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि आमिर खान दिवाली के बाद से ही अपनी मां के साथ ही थे।

जानकारी के अनुसार आमिर की मां मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत में काफी सुधार देखा गया है। उनका पल्स रेट अब स्थिर हो गया है और वह लगातार रिकवर कर रही हैं। आमिर और उनका परिवार जीनत के हार्टअटैक की खबर के बारे में नहीं बताना चाहते थे । खान परिवार इस समय उनकी हालत में सुधार होने का इंतजार कर रहे है। कई खबरों के अनुसार दिवाली के बाद ही जीनत को हार्ट अटैक आया था।

बता दें कि कुछ समय पहले ही आमिर खान ने अपनी मां जीनत का जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के मौके पर आमिर की एक्स वाइफ किरण राव भी कई फोटो और वीडियो में नजर आई थी।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन