नई दिल्ली। दिल्ली में एकबार फिर आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में वापसी कर सकती है।

महाराष्ट्र और झारखंड में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दिल्ली में भी झटका

लग सकता है। आप को सत्ता से हटाने का सपना देख रही बीजेपी को करारा झटका लग

सकता है। आप को चुनाव में 59 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

वहीं पिछले चुनाव में तीन सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी को ज्यादा फायदा होता

नहीं दिख रहा। बीजेपी को कुल 8 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं पिछले चुनाव में खाता

भी न खोलने वाली कांग्रेस को इस चुनाव में 3 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। एबीपी-सी

वोटर के सर्वे में यह आंकड़े सामने आए हैं।

 

सर्वे में केजरीवाल को 70 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पहली पसंद बताया। बीजेपी

नेता डॉक्टर हर्षवर्धन को 11, कांग्रेस नेता अजय माकन को 7 जबकि मनोज तिवारी को 1 फीसदी ने

See also  Pm Modi Japan Visit :टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, स्थानीय कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

सीएम के लिए अपनी पहली पसंद बताया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।