रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर स्टेशन में हावड़ा शिर्डी एक्सप्रेस ट्रेन का एसी कोच अचानक आग की लपटों में घिर गया।

बोगी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। एसी बोगी से भयंकर धुंआ उठता देख ट्रेन को तत्काल रोका गया।

इसके बाद भूपदेवपुर स्टेशन में ही ट्रेन खड़ी कर किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी के हताहत और बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

हालांकि आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ट्रेन हावड़ा से शिर्डी जा रही थी।

बहरहाल अधिकारी टीम गठित कर हादसे की जांच करने की बात कह रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  IT Act की जगह सरकार लाएगी Digital India Bill, Social Media में अश्लीलता पर अंकुश लगाना होगा उद्देश्य, जानिए कितना प्रभावशील होगा…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।