BIG BREAKING-दरवाजे पर छापेमारी को खड़ी थी एसीबी, अंदर रिश्वतखोर तहसीलदार ने चूल्हे पर जला दिए 20 लाख
BIG BREAKING-दरवाजे पर छापेमारी को खड़ी थी एसीबी, अंदर रिश्वतखोर तहसीलदार ने चूल्हे पर जला दिए 20 लाख

टीआरपी न्यूज डेस्क। रिश्वतखोर अधिकारी एसीबी की कार्यवाही से बचने के लिए क्या कुछ नहीं कर गुजरते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एसीबी की टीम आने की भनक मिलते ही रिश्वतखोर तहसीलदार ने अंगेठी में 20 लाख रुपए का जला दिया।

दरअसल राजस्थान के सिरोही जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जब पिंडवाड़ा के तहसीलदार के कल्पेश जैन के घर पर छापेमारी के लिए पहुंची तो वह अंदर 20 लाख रुपये की रकम को चूल्हे में जलाने लगे। यही नहीं नोटों को आग के हवाले करने का यह नजारा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने देखा और इसका वीडियो भी बना लिया गया।

दरअसल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने पिंडवाडा के राजस्व निरीक्षक परबत सिंह को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। फिलहात एसीबी ने तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  जगदलपुर में 2,3 मई को टोटल लॉकडाउन, कोरापुट मेें मिले कोरोना पाजिटिव के बाद जिले की सीमाएं सील

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।