SKS पॉवर प्लांट में हादसा, मजदूर की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

रायगढ़। रायगढ़ जिले के दर्रामुड़ा में लगे एसकेएस पॉवर प्लांट में गुरुवार दोपहर गाड़ी अनलोड करते समय एक मजदूर की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्लांट के मुख्य द्वार पर पहुंचकर हंगामा किया है।

जानकारी के अनुसार खरसिया विधानसभा के दर्रामुड़ा गांव का निवासी गौतम पटेल वहीं के एसकेएस पॉवर प्लांट में मजदूरी करता था। आज जब वहां काम करने गया तो ट्रेलर से समान उतारा जा रहा था। तभी एक वजनी सामान गिर जाने से गौतम पटेल उसके चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी, वे गुस्से से प्लांट तक पहुंच गए। स्थानीय भूपदेवपुर पुलिस भी सूचना के बाद पहुंची है। ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।