हादसा: बच्ची को बचाने के दौरान कुएं में गिरे 30 से ज्यादा लोग, चार की मौत

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात को कुएं में फिसलकर गिरी एक बच्ची को बचाने के लिए इसकी मेड़ पर खड़े 30 से अधिक लोग अचानक मिट्टी धंसने से कुएं में गिर गए और मलबे में दब गए। इनमें से 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बचाव कार्य अब भी जारी है।

घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और 10 लोग अब भी लापता हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। घायलों का मुफ्त इलाज भी किया जाएगा।

हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने लोग इस मलबे में दबे हैं। यह कुआं करीब 50 फुट गहरा है और इसमें करीब 20 फुट तक पानी बताया गया है।

See also  वित्त मंत्रालय ने कहा- लॉकडाउन से पहली तिमाही में बड़ी गिरावट, लेकिन अब तेजी से हो रहा सुधार

मुख्यमंत्री घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। चौहान ने घटना की उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मारे गए लोगों की मौत पर दुख जताया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।