बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Assam: असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्यवाही, 2 हजार से ज्यादा लोगों की हुई गिरफ्तारी

Assam: असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्यवाही, 2 हजार से ज्यादा लोगों की हुई गिरफ्तारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

गुवाहाटी : असम सरकार ने बाल विवाह के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। बाल विवाह से जुड़े मामलों में पुलिस का एक्शन जारी है। वहीं बाल विवाह के खिलाफ 4 हजार से ज्यादा लोगो के ऊपर एफआइआर दर्ज हो चूका है। जिसमें 2 हजार 170 लोगों पर कार्यवाही भी शुरू हो गयी है। IGP लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भुइयां ने बताया कि बाल विवाह से जुड़े मामलों में शामिल 2,170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके अनुसार, अभी गिरफ्तार लोगों की संख्या और बढ़ेगी।

जानकारी के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया था कि असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शुक्रवार को राज्य भर में कम से कम 1,800 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पूरे राज्य में शुक्रवार सुबह तड़के कार्रवाई शुरू हुई और यह तीन-चार दिनों तक जारी रहेगी।वहीं सीएम सरमा ने पहले कहा था कि इस तरह के विवाह के प्रशासन में भाग लेने वाले पंडितों, काजियों और परिवार के सदस्यों पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन