वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार गुरुवार को टू व्हीलर में ट्रिपलिंग करते यंगस्टर्स के खिलाफ राजधानी रायपुर के आजाद चौक अनुभाग में अभियान छेड़ा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार गुरुवार को टू व्हीलर में ट्रिपलिंग करते यंगस्टर्स के खिलाफ राजधानी रायपुर के आजाद चौक अनुभाग में अभियान छेड़ा गया।

टीआरपी डेस्क

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार गुरुवार को टू व्हीलर में ट्रिपलिंग करते यंगस्टर्स के खिलाफ राजधानी रायपुर के आजाद चौक अनुभाग में अभियान छेड़ा गया। नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बल द्वारा दो पहिया वाहन में तीन सवारियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

पुलिस के पकड़ते ही गिड़गिड़ाने लगे यूथ तो पुलिस ने समझाया हादसे और जानमाल के लिए खतरा है तीन सवारी राइड्स। चेतावनी के साथ ही लड़के-लड़कियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की तहत कार्रवाई भी किया गया। थाना आजाद चौक में 07, थाना सरस्वती नगर में 10, थाना कबीर नगर में 02 एवं थाना आमानाका में 12 इस प्रकार कुल 31 व्यक्तियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करते हुए कुल 9,300/- रूपये जुर्माना किया गया।

See also  Indian Overseas Congress: 2024 में लोगों को तय करना होगा कि वो हिंदू राष्ट्र चाहते हैं या सेक्यूलर देश, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का बड़ा बयान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।