बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

AFG Vs SL T20 WC: अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया

AFG Vs SL T20 WC: अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

T20 वर्ल्ड कप से अफगानिस्तान बाहर हो गया है। इसी के साथ श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सुपर-12 में दूसरी जीत दर्ज कर ली है। ग्रुप-1 का ये मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला गया जहां अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 144 रन ही बना सकी। जवाब में श्रीलंका ने महज 4 विकेट खोकर 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान को अब ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। अफगानिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम है। उससे पहले ग्रुप-1 में नीदरलैंड बाहर हो चुका है।

श्रीलंका की जीत के हीरो धनंजय डीसिल्वा रहे जिन्होंने नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। धनंजय ने 42 गेंदों में नाबाद 66 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में वानेंदु हसारंगा ने 4 ओवर में महज 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। बता दें इस मैच में जीत के बाद श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है वहीं अफगानिस्तान की टीम अब टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। अफगानिस्तान की टीम 4 मैच में महज 2 ही अंक हासिल कर पाई। वो भी उसे ये अंक बारिश के चलते मैच रद्द होने की वजह से मिले। इस टूर्नामेंट में ये उसकी दूसरी हार है।

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसके ओपनर पथुम निसंका महज 10 रन बनाकर मुजीब उर रहमान का शिकार हुआ। पहले 6 ओवर में श्रीलंका को अफगानी गेंदबाजों ने बांधा हुआ था। मिडिल ओवरों मे राशिद खान ने भी दबाव बनाया और वो कुसल मेंडिस का विकेट ले गए जो कि 25 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इस दौरान धनंजय डीसिल्वा ने कमाल की बल्लेबाजी की। इस खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ अंदाज में 42 गेंदों में नाबाद 66 रनों की पारी खेली। उन्हें चरित असालंका और भानुका राजपक्षे से अच्छा साथ मिला. अफगानिस्तान की ओर से राशिद और मुजीब ने 2-2 विकेट झटके।

जानकरी के अनुसार गाबा की पिच पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज काफी मुश्किल में नजर आए। ओपनरों ने 42 रनों की साझेदारी की लेकिन रनों की रफ्तार में तेजी नहीं थी। गुरबाज के तौर पर अफगानिस्तान को पहला झटका लगा जो कि 28 रन बनाकर निपटे। 11वें ओवर में उस्मान घानी को हसारंगा ने पैवेलियन की राह दिखाई. इब्राहिम जादरान भी 22 रन बनाकर आउट हुए।

इस बीच नजीबुल्लाह के 18 रन पर आउट होने की वजह से अफगानिस्तान के बड़े टोटल की उम्मीदें खत्म हो गई। डेथ ओवर्स में लेग स्पिनर हसारंगा ने कमाल प्रदर्शन किया और उन्होंने अंतिम ओवर में दो विकेट चटकाकर श्रीलंका की जीत तय की।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन