नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पर डेटा चोरी होने के प्रयास के बाद अब भारतीय रेलवे में संभावित डेटा चोरी होने रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि, भारतीय रेलवे या किसी भी सरकारी अधिकारी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स ने रेलवे टिकट बुक कराने वाले 3 करोड़ लोगों का डेटा चुरा लिया है। बताया जा रहा है कि इसमें व्यक्तिगत जानकारी शामिल है जिसमें ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पता और उम्र शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार साइबर हैकर ने ना केवल यात्रियों के डेटा चुराया, बल्कि रेलवे की वेबसाइट में भी छेड़छाड़ का भी दावा किया है।

3 करोड़ पैसेंजर्स का डाटा चोरी

एक रिपोर्ट के अनुसार, एक हैकर फोरम ने 27 दिसंबर को इस घटना को अंजाम दिया था। हैकर फोरम की असली पहचान सामने नहीं आई है लेकिन इसे ‘शैडो हैकर’ के नाम से जाना जाता है। आरोप है कि वह हैकर फोरम 3 करोड़ पैसेंजर्स के इस डाटा को डार्क वेब पर बेच रहा है। अब इस डेटा को डार्कवेब के जरिए बेचा जा रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।