गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

छत्तीसगढ़ के बाद यहां कांग्रेस नेता के आवास और दफ्तर पर आईटी की दबिश

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

फरीदाबाद। छत्तीसगढ़ में अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानो पर छापेमार कार्रवाई का मामला अभी शांत हुआ नहीं है कि आयकर अधिकारियों ने एक और कांग्रेस नेता के ठिकानों पर द​बिश दी है। बताया जा रहा है कि जिस कांग्रेस नेता के घर पर आयकर अधिकारियों ने दबिश दी है, वो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के करीबी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आयकर अधिकारियों ने बुधवार को पूर्व विधायक ललित नागर और उनके समर्थकों के पैतृक गांव भुआ पुर और सेक्टर 17 स्थित उनके और उनके समर्थकों के कई ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने बीते दिनों ​ललित नागर को नोटिस जारी किया था, लेकिन संंतुष्ट जवाब नहीं मिलने के चलते अधिकारियों ने दबिश दी है। सुबह से ही लगातार इनकम टैक्स की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

जानकारी के मिल रही है कि दर्जनो अधिकारियों की टीम ने सुबह​ 6 बजे से ललित नागर और उनके समर्थकों के आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी है। अधिकारियों ने नागर के पैतृक मकान और सेक्टर 17 स्थित आवास में दबिश दी है। इसके अलावा नागर के नहर पार खेड़ी रोड स्थित मनोज नागर के ऑफिस, पैतृक गांव बुआपुर, अमीपुर, फतेहपुरा और फरीदपुर में भी जांच चल रही है।

फतेहपुरा के पूर्व सरपंच के घर पर भी इनकम टैक्स की टीम रेड कर रही है। इन सभी जगहों पर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद महिला और पुरुषों के फोन अपने कब्जे में ले लिए हैं।

गौरतलब है कि आयकर अधिकारियों ने बीते दिनों छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी थी। इस दौरान आयकर अधिकारियों ने नगदी, जेवरात सहित 150 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति बरामद कि जाने का दावा किया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन