बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Anil Ambani: ईडी की रेड के बाद अनिल अंबानी के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर, जानें क्या है मामला

Anil Ambani: ईडी की रेड के बाद अनिल अंबानी के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर, जानें क्या है मामला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Anil Ambani: नई दिल्ली/मुंबई। देश के बड़े उद्योगपति और रिलायंस धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ LOC यानी लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) 17,000 करोड़ रुपये के कथित लोन घोटाले की जांच कर रहा है। पिछले हफ्ते ED ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी कई कंपनियों और व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

यह कार्रवाई मुंबई के 35 स्थानों पर की गई थी, जिसमें 50 कंपनियां और 25 लोग शामिल थे। यह छानबीन मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत हो रही है। ED ने अनिल अंबानी को 5 अगस्त को ED मुख्यालय यानी दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया है।

Anil Ambani: ग्रुप पर 10 हजार करोड़ रुपए के लोन घोटाले का आरोप

ED की जांच अनिल अंबानी समूह की कई कंपनियों द्वारा किए गए कथित वित्तीय गड़बड़ियों और 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के लोन डायवर्जन पर केंद्रित है। खासतौर पर जांच इस बात पर है कि 2017 से 2019 के बीच यस बैंक द्वारा दिए गए लगभग 3,000 करोड़ रुपए के लोन को गैरकानूनी तरीके से दूसरी जगहों पर डायवर्ट किया गया।

इस जांच के जवाब में रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उन्हें ईडी की कार्रवाई की जानकारी है, लेकिन इस छापेमारी का उनके बिजनेस, आर्थिक स्थिति या स्टेकहोल्डर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनियों ने कहा, मीडिया रिपोर्ट्स में जिन लेन-देन की बात हो रही है, वे रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCOM) और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) से जुड़े हैं, जो 10 साल से भी पुराने हैं।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन