BREAKING-नवाब मलिक के बाद इस शिवसेना नेता के घर आयकर विभाग की रेड

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने शिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर दस्तक दी है। बता दें कल उनकी पत्नी ने नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष और शिवसेना नेता यशवंत जाधव के मझगांव स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह आयकर अधिकारियों ने छापेमारी की। आयकर विभाग के अधिकारी सीआरपीएफ जवानों के साथ आज सुबह यशवंत जाधव के घर पहुंचे। फिलहाल उनके घर पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यशवंत जाधव से किस मामले में पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि यशवंत जाधव पिछले पांच साल से स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। बीजेपी नेता लगातार उन पर गुमनाम कंपनियों के जरिए वित्तीय हेरफेर का आरोप लगाते रहे हैं। कल ही यशवंत जाधव की पत्नी यामिनी जाधव ने नवाब मलिक के समर्थन में मंत्रालय के पास महा विकास अघाड़ी के प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

See also  Accident: बागेश्वर धाम जा रहे परिवार की कार पलटी, 3 लोगों की मौत,होली मिलन में शामिल होने जा रहा था परिवार

जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विरोधियों को खामोश करने के लिए: थोराट

महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। थोराट ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि केन्द्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को खामोश करने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा,‘यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और देश के इतिहास का एक काला अध्याय है।’

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।