जर्जर हाइवे पर कैटवॉक के बाद अब बच्चों ने बनाई रंगोली, सरकार का ध्यान खींचने अनोखे तरीके से किया प्रदर्शन, देखें रंगोली

दुर्ग। दुर्ग रायपुर के बीच नेशनल हाइवे.53 पर बने गड्ढों से निजात पाने के लिए शनिवार को बच्चों ने जर्जर सड़क पर रंगोली और पेंटिंग बनाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। दो दिन पहले ही यहां महिलाओं ने सड़क पर निर्मित गड्ढों पर कैटवॉक करके लोगों का ध्यान खींचा था।

बता दें कि नेशनल हाईवे 53 पर नेहरू नगर से कुम्हारी तक बन रहे ओवर ब्रिज में हो रही देरी के चलते फोरलेन पर जगह-जगह पर खतरनाक गड्ढे हो गए हैं, इसके चलते कई वाहन चालक हादसे के शिकार हो रहे हैं, अब तक कई लोग अपनी जान तक गवां चुके हैं।

लोगों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए भिलाई नगर पालिका के पूर्व सभापति रिकेश सेन लगातार 3 दिनों से अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, आज राज्य सरकार और जिला प्रशासन को नींद से जगाने के लिए नेशनल हाईवे 53 पर बच्चों के द्वारा रंगोली और पेंटिंग किया गया।

See also  केंद्र सरकार की पक्षपात पूर्ण नीतियों और फैसलों खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

रिकेश सेन का कहना है कि बीते डेढ़ साल से नेशनल हाईवे और ओवर ब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है इसके चलते फोरलेन पर जगह जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। कई लोग गड्ढों की वजह से हादसे का शिकार हो चुके हैं। वहीं रंगोली टीचर अर्चना ने बताया कि हम सरकार और आम जनता को एक मैसेज देना चाहते हैं कि रास्ते को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

इस मामले में भिलाई के तहसीलदार योगेंद्र वर्मा का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते नेशनल हाईवे पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं, सुधार कार्य किया जा रहा है मगर बारिश की वजह से स्थिति जस की तस बन गई है। जिला प्रशासन द्वारा नेशनल हाईवे के रखरखाव के निर्देश दिए हैं, जल्द ही इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।