युवती की सगाई हो चुकी थी और जल्द ही शादी होने वाली थी

डौंडी लोहारा। बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक में कॉलेज छात्रा की रेप के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसी का प्रेमी निकला है। शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर उसका पहले गला दबाकर दुष्कर्म किया, फिर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक खरखरा कोटेरा मार्ग पर शनिवार को अर्धनग्न अवस्था में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की अर्धनग्न अवस्था में लाश बरामद हुआ था। अंधे कल की गुत्थी सुलझाने और आरोपी की तलाश में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एसडीओपी अमर सिदार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया।

लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी की मदद से पुलिस प्रेमी आरोपी हरिशचंद निषाद तक पहुंची। कड़ाई से पूछताछ पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।

See also  CG News : सरकारी कर्मचारियों के लिए सख्त नियम! अब ऑफिस में समय पर हाजिरी अनिवार्य, आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली होगी लागू…

आरोपी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसे डोण्डीलोहारा पेशी में जाना था। आरोपी ने युवती को ग्राम परसुली के बाहर शासकीय स्कूल के पास बुलाया और अपने बाइक में बैठाकर उसे डौण्डीलोहारा ले गया, जहां वह न्यायालय पेशी के बाद उसे खरखरा डैम के पास जंगल में ले गया।

वहां बैठ कर दोनों की बीच बातचीत हुई। बीयर का सेवन किया और लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती द्वारा मना करने पर दोनों के बीच खींचातानी हुई। आरोपी आक्रोश में आकर उसके स्काफ से गले को कसकर उसका बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस आरोपी हरिशचंद निषाद (20वर्ष) को देवरी थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, मृतिका और आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग बना पूरे देश में मजाक का केंद्रः बृजमोहन अग्रवाल

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।