कृषि मंत्री रविंद्र चौबे

रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच बड़ा बयान सामने आया है. कृषि मंत्री ने साफ कर दिया है कि सरकार लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू नहीं लगाना चाह रही है. कोरोना को रोकने जिलों में प्रभारी मंत्री समीक्षा कर जरूरी उपाय करेंगे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसके पहले कोरोना के बढ़ते हुए मामलों पर चिंता जताते हुए कहा था कि सरकार लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है, क्योंकि इससे सिर्फ और सिर्फ गरीबों को नुकसान होता है, व्यापारियों को नुकसान होता है, और आम लोगों को आर्थिक परेशानी होती है. कोरोनों को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है. इसके लिए मॉस्क का इस्तेमाल करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा हो रहा है. शनिवार को प्रदेश में 475 नए पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. संक्रमितों की संख्या के मामले में रायपुर में 133 तो दुर्ग में 135 मिले थे. इसके अलावा बिलासपुर में 69, सूरजपुर में 20 और सरगुजा में 17 कोरोना मरीज मिले थे. इनके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार 6 तक पहुंच गई है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।