बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

पायलटों की कमी से जूझ रहा है Air India, उड़ान में देरी से यात्री परेशान  

पायलटों की कमी से जूझ रहा है Air India, उड़ान में देरी से यात्री परेशान  
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा द्वारा संचालित एयर इंडिया पिछले कुछ महिनो से पायलटों की कमी से जूझ रहा है जिसके कारण उड़ान में देरी हो रही है और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एयर इंडिया की दो पायलट यूनियनों ने दावा किया है कि एयरलाइन के पास लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करने के लिए पायलटों की कमी है।

इंडियन पायलट्स गिल्ड और इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन ने यह चिंता जताई है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने हाल में चालक दल की कमी के कारण उत्तर अमेरिकी क्षेत्र से आने-जाने वाली कुछ उड़ानों को रद्द और पुनर्निर्धारित किया था।


इस पृष्ठभूमि में यह बयान आया है। इन यूनियनों ने 13 दिसंबर को एयर इंडिया के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुरेश दत्त त्रिपाठी को लिखे एक संयुक्त पत्र में कहा कि हम पायलटों की कमी के कारण पहले से तय रोस्टर को लागू नहीं कर सकते हैं, क्योंकि चालक दल प्रबंधन प्रणाली के पास अतिरिक्त पायलट नहीं हैं। इस खबर पर एयर इंडिया की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन