बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Vedio : अचानक मुंबई मेट्रो पहुंचे अक्षय और इमरान, यात्रियों के साथ किया जमकर डांस

Vedio : अचानक मुंबई मेट्रो पहुंचे अक्षय और इमरान, यात्रियों के साथ किया जमकर डांस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Akshay-Emraan : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म सेल्फी का प्रमोशन कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म काफी वक्त से चर्चा में हैं। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘सेल्फी’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इमरान हाशमी और अक्षय कुमार जमकर फिल्म का प्रमोशन करते दिख रहे हैं। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। दोनों ही स्टार्स फिल्म प्रमोशन में किसी तरह की कमी नहीं रखना चाहते। इसलिए फिल्म रिलीज से चंद दिन पहले इमरान हाशमी और अक्षय कुमार को मुंबई मेट्रो में स्पॉट किया गया।

वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे इमरान हाशमी और अक्षय कुमार भागते हुए मुंबई मैट्रो पहुंचते हैं। अक्षय और इमरान मास्क लगाते हुए चुपचाप मैट्रो में एंट्री लेते हैं। पहले आसपास मौजूद लोगों को भनक तक नहीं होती कि उनके बीच बॉलीवुड के दो स्टार्स मौजूद हैं। इसके बाद आम पब्लिक के साथ इमरान हाशमी और अक्षय कुमार भी मैट्रो के अंदर बैठते हैं। फिर अचानक कुछ लड़कियां आती हैं, जिनके साथ अक्षय और इमरान ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ पर डांस करने लगते हैं। दोनों स्टार्स को पास खड़ा देखकर उनके संग सेल्फी लेने वालों की लाइन लग गई।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन