नई दिल्ली। हाल ही में LPG सिलेंडर्स के दाम में हुई रातोंरात बढ़ोतरी के बाद अब खबर है कि अब उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले गैस (LPG) सिलेंडर पर पहले से ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार सब्सिडी के बोझ को कम करने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों को हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा करने की इजाजत देने पर विचार कर रही है।


हालांकि अभी बढ़ाई जाने वाली राशि तय नहीं की गई है। लेकिन यह फैसला होता है तो हर महीने 4-5 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल इस जानकारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन फरवरी में ही बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 145 रुपए की बढ़ोतरी के बाद इसकी आशंका बढ़ती नजर आ रही है।

इससे पहले 2016-17 में सार्वजनिक ऑयल कंपनियां ऐसा कर चुकी हैं। लेकिन विरोध और उज्ज्वला योजना के साथ मेल नहीं खाने के चलते अक्टूबर, 2017 में इसे वापस ले लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी दोगुनी होने की वजह से बोझ काफी बढ़ गया है, इससे सिलेंडर का दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है। अगर एलपीजी के दाम इसी तरह बने रहे, तो इस पर दी जाने वाली सब्सिडी बजट में आवंटित 35,605 करोड़ रुपए से ऊपर निकल जाएगी।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 1.60 लाख मीट्रिक टन खरीदी की संभावना, प्रति क्विंटल 31 सौ का होगा भुगतान

बता दें कि इसी महीने की 11 तारीख को तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में अचानक ही 144.50 रुपए की बढ़ोतर कर दी थी। इसके बाद इसके दाम तेजी से बढ़ते हुए 858.50 रुपए के स्तर पर पहुंच गए थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।