रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी ने आज बैठक कर अपने कार्यकर्ताओं के ​लिए बड़ा ऐलान किया है। राजधानी

के राजीव भवन में हुई कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी सहित बड़े नेता शामिल हुए।

 

बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में टिकट देने सहित अन्य पदों पर कार्यकर्ताओं

के चयन करने को लेकर चर्चा हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भूपेश

सरकार का प्रचार करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता की सूची में जगह दी जाएगी।

 

वहीं, कांग्रेस ने ये तय किया है कि जो कार्यकर्ता नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनने की सोच रहे हैं तो इसकी

सूचना वार्ड कमेटियों को देना होगा। इसके बाद अंतिम निर्णय प्रदेश चयन समिति लेगी।

 

आवेदन वार्ड, ब्लॉक, जिला से होते प्रदेश समिति को जाएगी। वहीं, आवेदन लेने वार्डों में वार्ड समिति जल्द ही

बनाए जाएगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।