बिग ब्रेकिंग: बीजापुर जाएंगे अमित शाह, नक्सल हमले में शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि, घायलों से भी मिलेंगे
बिग ब्रेकिंग: बीजापुर जाएंगे अमित शाह, नक्सल हमले में शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि, घायलों से भी मिलेंगे

रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को बीजापुर जा रहे हैं।जहां वे शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे, साथ ही अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात करेंगे। अब से थोड़ी देर बाद गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से बीजापुर के लिए रवाना होंगे। इसके साथ ही नक्सल पर एक बड़ी बैठक भी गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।


गृहमंत्री अमित शाह सुबह 10:40 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। पुलिस लाइन जगदलपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रायपुर में घायल जवानों से मुलाक़ात करेंगे उसके बाद शाम 5:30 बजे दिल्ली लौटेंगे।

बता दें कि इससे पहले रविवार को दिल्ली में अमित शाह ने बड़ी बैठक की थी, जिसमें खुफिया एजेंसियों के साथ अर्धसैनिक बलों के अफसर शामिल थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  गेवरा खदान में दर्दनाक हादसा, रिवर्स ड्रिल मशीन की चपेट में आया कर्मचारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।