HOT एक्ट्रेस सनी लियोनी के पड़ोसी बने अमिताभ बच्चन, 28 मंजिला इमारत में खरीदा 31 करोड़ का घर
HOT एक्ट्रेस सनी लियोनी के पड़ोसी बने अमिताभ बच्चन, 28 मंजिला इमारत में खरीदा 31 करोड़ का घर

मुंबई। बॉलीवुड सितारों के अक्सर नए घर या प्रॉपर्टी खरीदने की खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के भी घर खरीदने की खबर सामने आई थी वहीं अब बिग बी भी उनके पड़ोसी बन गए हैं।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 31 करोड़ रुपए का एक डुप्लेक्स खरीदा है। Zapkey.com के दस्तावेजों के मुताबिक 5184 वर्गफुट के इस घर के बिग बी मालिक बन गए हैं। अमिताभ बच्चन ने ये डुप्लेक्स क्रिस्टल ग्रुप के ‘अटलांटिस प्रोजक्ट’ में खरीदा है।

बिग बी के नए आशियाने में उन्हें एक दो नहीं बल्कि 6 कार पार्किंग मिली है। Zapkey.com के को- फाउंडर संदीप रेड्डी ने बताया कि महामारी के दौरान लग्जरी अपार्टमेंट्स की बिक्री बढ़ गई है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स , बिजनेसमैन और प्रोफेशनल्स फ्लैट खरीद रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  अब विक्रेताओं को रुलाएगा प्याज, भूपेश सरकार ने लिया यह अहम फैसला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।