मुंबई। ‘सदी के महानायक’ कहे जानेवाले अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर को 80 साल के हो गए। अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन है और इस मौके पर सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए लोग प्यार बरसा रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की दुआएं भी कर रहे हैं। इस अवसर पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को तोफहा देते हुए आधी रात को मुंबई के अपने आवास ‘जलसा’ के बाहर इकट्ठा हुए फैंस से मिलने पहुंचे थे। अमिताभ को देख उनके फैंस काफी खुश हो गए और खूब तालिया बजाते हैं। उनके इस विशेष दिन पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बेहद खास तरीके से विश किया है।

बेटी श्वेता ने किया खास मैसेज
श्वेता ने पिता के साथ बिताए अपने मनमोहक पलों की तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया। एक तस्वीर में बिग बी श्वेता का हाथ पकड़े देखे जा सकते हैं। एक अन्य तस्वीर में बिग बी अपने दिवंगत माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के साथ खड़े हैं। कैप्शन में श्वेता ने आबिदा परवीन और नसीबो लाल के गाने ‘तू झूम’ के बोल का इस्तेमाल किया है।

See also  माइनस 3 डिग्री की ठंड में शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन की हालत हुई खराब

पोती नव्या ने भी अलग अंदाज में दी मुबारकबाद
श्वेता के अलावा, अमिताभ की पोती नव्या ने भी उनके 80वें जन्मदिन पर उनके लिए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी। नव्या ने अपने ‘नाना’ के साथ बचपन की तस्वीरें साझा की। नव्या ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “आप ना थकोगे कभी आप न रुकोगे कभी.. कर शपथ कर शपथ ..अग्निपथ अग्निपथ। आपके जैसा कोई नहीं है और न ही कभी होगा। जन्मदिन मुबारक हो नाना।”

सात हिंदुस्तानी से करियर की शुरुआत
बता दें कि बिग बी ने 1969 में फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपने करियर की शुरुआत की। बाद में वे ऋषिकेश मुखर्जी की ‘आनंद’ (1971) में डा भास्कर बनर्जी के रूप में दिखाई दिए, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। प्रकाश मेहरा की एक्शन फिल्म ‘जंजीर’ (1973) ने अमिताभ को बालीवुड में एक स्टार के रूप में स्थापित किया और तब से वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

See also  नए साल साल का नया सबेरा: कांकेर के कलवर नागुर और राजनांदगांव के ढुलकी में बीएसपी को मिली आयरन ओर की नई माइंस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।