सीजी ब्रेकिंग: 20 रुपए के पुराने लेनदेन पर गुस्साए युवक ने कर दी महिला की हत्या, गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजगर खार में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली, घटना में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का मृतिका महिला की 20 रुपए की बीड़ी की पुरानी उधारी को लेकर विवाद हुआ था, इसी से गुस्से में आकर युवक ने हत्या की थी।

सरायपाली एसडीओपी विकास पाटिल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, 10 अक्टूबर को ग्राम अजगर खार में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था, जिसकी गंभीरता को देखते हुए बसना थाना प्रभारी और उनके द्वारा टीम बनाकर मामले की विवेचना शुरू की गई। इस बीच थाना बसना के प्रभारी भंवरपुर चौकी प्रभारी तथा साइबर सेल की टीम सहित डाग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर भेजकर मामले में आरोपी की पतासाजी करने भेजा गया था, जांच के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ तथा सूचना के आधार पर पुलिस को सफलता मिली।

पूछताछ करने पर सूत्रों से पता चला कि पीड़िता के घर के आसपास कुछ लोग घूम रहे थे तथा दुकान में कुछ सामान लेने आए थे, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई जिसमें करीबन एक गांव का ही रहने वाला युवक दिनेश यादव को घर से डरे सहमे हुए बाहर निकलते देखना बताया गया। पूछताछ करने पर दिनेश ने पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया। सख्ती से पूछताछ करने पर टूट गया और अपराध करना कबूल कर लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।