गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

लग्जरी प्राइवेट जेट को किराए पर देंगे अनिल अंबानी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। वित्तीय संकट का सामना कर रहे देश के दिग्गज कारोबारियों में शुमार रहे रिलायंस ग्रुप

के अनिल अंबानी अपना एक लग्जरी विमान किराए पर देने की योजना बना रहे हैं। खबरों के अनुसार

अनिल अंबानी की रिलायंस ट्रांसपोर्ट एंड ट्रेवल्स ने अपने तीन बिजनेस जेट्स में से एक 13 सीटर

ग्लोबल-5000 को एक वैश्विक चार्टर कंपनी को किराए पर देने के लिए रिलीज कर दिया है।

 

वित्तीय संकट का सामना कर रही ये कंपनियां

इस मामले से वाकिफ एक व्यक्ति ने कहा है कि यह वही लग्जरी विमान है जिसका इस्तेमाल अनिल

अंबानी करते थे। रेगुलेटरी  फाइलिंग के अनुसार रिलायंस ट्रांसपोर्ट के पास दो और अन्य विमान व

एक हेलीकॉप्टर भी है। इसके अलावा सचिन जोशी की विकिंग एविएशन, इंडियाबुल्स की एयरमिड

एविएशन, रेलीगेर की लिगारे एविएशन भी वित्तीय संकट का सामना कर रही हैं और अपने विमानों

को बेचने पर विचार कर रही हैं।

 

नॉन शेड्यूल्ड ऑपरेटों की संख्या घटी

नागर विमानन महानिदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में एक साल पहले तक करीब 130 नॉन शेड्यूल्ड

ऑपरेटर थे। लेकिन सितंबर 2019 तक इनकी संख्या कम होकर 99 पर आ गई है। इस मामले से वाकिफ

एक व्यक्ति का कहना है कि  अभी इस संख्या में और गिरावट आएगी। इसका कारण यह है कि जो लोग

वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं वे भी अपने इस कारोबार को बंद करने पर विचार कर रहे हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन