नई दिल्ली। समाजसेवी और अहिंसावादी अन्ना हजारे एक बार फिर आमरण अनशन करने जा रहे हैं।

उन्होंने ये चेतावनी सरकार को दी है। दरअसल अन्ना हजारे ने कहा है कि अगर निर्भया के दोषियों को

फांसी देने की तारीख एक सप्ताह के अंदर सरकार तय नहीं करती है तो वे आमरण अनशन पर बैठ

जाएंगे। अन्ना हजारे सात दिन के बाद 2 दिनों के लिए पहले मौन व्रत रखेंगे, फिर आमरण अनशन शुरू

करेंगे।

 

अन्ना हजारे ने कहा कि 14 अगस्त 2005 के बाद से देश में किसी भी दुष्कर्मी को फांसी नहीं हुई है,

हालांकि महिलाओं के प्रति लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं, उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर पीएम मोदी

को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि साल 2005 से देश में मौत की सजा सुनाए गए

किसी भी इस तरह के दोषी को फांसी की सजा नहीं दी गई है।

 

मौजूदा वक्त में 426 दोषी फांसी की सजा का इंतजार कर रहे हैं। अन्ना ने कहा कि पेंडिंग पड़े

फांसी के मामलों के कारण लोगों को लगने लगा है कि न्याय पाने में काफी वक्त लगता है और

यही कारण है कि भारी संख्या में देश के लोगों ने हैदराबाद एनकाउंटर को समर्थन दिया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।