रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने छत्‍तीसगढ़़ की भानुप्रतापपुर सीट के लिए उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम जारी किए जाएंगेा

बता देंं कि विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मनोज मंडावी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। भानुप्रतापपुर के साथ ओडिशा, राजस्थान, बिहार और उत्तरप्रदेश की एक एक सीट पर उपचुनाव होना है।

चुनाव कार्यक्रम

10 नवम्बर से नामांकन की शुरुआत

17 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन

18 नवंबर को स्क्रूटनी

21 नवंबर को नाम वापसी का अंतिम दिन

5 दिसंबर को मतदान

8 दिसंबर को मतगणना/परिणाम

See also  नगरीय निकाय चुनाव- छत्तीसगढ़ में आज तय होगा आरक्षण

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।