रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंचल में एक नया मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि राहुल गांधी ने अपने कवर्धा प्रवास के दौरान लोगों की मांग पर कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा किया था, उनके वायदे और क्षेत्रीय लोगों की मांग का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। नये मेडिकल कॉलेज के संबंध में शीघ्र ही प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, वन मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर भी मौजूद थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।