बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Arvind Kejriwal: नोटिस लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस, दिल्ली में हलचल

Arvind Kejriwal: नोटिस लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस, दिल्ली में हलचल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर दिल्ली क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की टीम पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार देर शाम को भी एक नोटिस लेकर क्राइम ब्रांच की टीम सीएम के आवास पर पहुंची थी, लेकिन नोटिस किसी के द्वारा रिसिव नहीं करने की वजह से पुलिस रात में वहां से लौट आई थी।फिलहाल, दिल्ली सीएम के आवास पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

Arvind Kejriwal: बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर नोटिस देने के लिए शुक्रवार देर शाम को भी पहुंची थी। सीएम आवास किसी ने भी एसीपी के नेतृत्व में पहुंची टीम की ओर से नोटिस स्वीकार नहीं किया था। क्राइम ब्रांच की टीम बीती रात मंत्री आतिशी के आवास पर भी नोटिस लेकर पहुंची पहुंची थी. वहां पर भी किसी ने नोटिस नहीं लिया। ऐसे में बीती रात दोनों जगह से क्राइम ब्रांच की टीम खाली हाथ लौट गई थी।

Arvind Kejriwal: AAP नेताओं ने बीजेपी पर लगाए थे ये आरोप

Arvind Kejriwal: दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आरोप लगाया था कि बीजेपी नेता आम आदमी पार्टी के विधायकों को पैसे का प्रलोभन देकर तोड़ना चाहते हैं। इसके बाद मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि बीजेपी ने सात विधायकों से संपर्क कर 25-25 करोड़ रुपये का आफर दिया था। साथ ही पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाने का भी लालच दिया है, बीजेपी पार्टी के 21 विधायकों को तोड़ना चाहती है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन