दुर्ग : प्रदेश में लगातार चाकूबाजी की घटना बढ़ते जा रही है। ताजा मामला दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। यहां ASI के बेटे ने शराब के नशे में एक आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है की दोनो साथ में बैठकर शराब पी रहे थे । इसी दौरान अचानक किसी बात को लेकर विवाद हुआ और ASI के बेटे ने आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सिपाही का इलाज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई चंद्रशेखर का बेटा और उतई थाने में पोस्टेड आरक्षक ताम्रध्वज चंद्राकर दोनों साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक किसी बात को लेकर विवाद होने पर एएसआई चंद्रशेखर के बेटे ने आरक्षक ताम्रध्वज चंद्राकर के जांघों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे आरक्षक ताम्रध्वज बूरी तरह से घायल हो गया, उसे फौरन सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  Breaking News- हाउसिंग बोर्ड और आरडीए की जमीनें होंगी सस्ती, 25 प्रतिशत किराया वृद्धि का हुआ अनुमोदन, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद बढ़ेगा किराया