मौसी ने कर दी भतीजे की हत्या, रेलवे ट्रे्क पर मिली लाश की गुत्थी सुलझी, 3 गिरफ्तार

रायपुर/भाटापारा। भाटापारा ग्रामीण थाना के खमरिया मिरगी रेलवे पटरी के पास एक युवक की लाश का मामला सुलझ गया है। दर असल मारपीट से परेशान मौसी ने अपने देवर और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ही भतीजे को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस मामले में मौसी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर को ग्राम खमरिया मिरगी रेलवे पटरी के पास एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त भाटापारा के सदर वार्ड निवासी मोहित कोसले के रूप में की गई। जांच के दौरान मौके से कुछ दूरी पर ही एक बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने जब बाइक के बारे में जानकारी जुटाई तो पुलिस को पता चला कि, ये वाहन धीरज नाम के व्यक्ति की है।

पुलिस ने संदेह के आधार पर धीरज यदु और उसके साथी वासू कुर्रे को अर्जुनी शराब भटटी से पकड़ा और थाने में कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने मोहित कोसले की हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी वासू कुर्रे ने पुलिस को बताया कि, वो मृतक की मौसी का देवर है। मोहित शराब का आदी था और शराब के नशे में वो अपनी मौसी लक्ष्मी घृतलहरे से मारपीट करता था। इसी बात से वो काफी परेशान थी और मृतक से छुटकारा पाने के लिए उसने हत्या की योजना बनाई थी।

See also  Attack on Swaminarayan Temple: अमेरिका में फिर से मंदिर पर हमला, वापस जाओ के नारे लिखे, 10 दिनों में दूसरी बार हमला

योजना के तहत ही 10 अक्टूबर को मोहित को रेलवे पटरी के पास लाया गया था। यहां पर दोनों आरोपी और महिला ने पहले तो मृतक को शराब पिलाई फिर उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान तीनों ने पानी के गड्ढे में मोहित की डूबोंकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद कोई लाश को पहचान ना ले, इसलिए उसके शव से पूरे कपड़े निकालकर रेलवे पटरी में फेंक दिया था। आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।