ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन कोरोना पॉजिटिव, सिडनी के स्कूल समारोह में हुए थे शामिल, कोरोना के 1360 नए मामले

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को हुई कोरोना जांच में इसकी पुष्टि हुई है।

बता दें कि शुक्रवार को ही वह सिडनी के एक स्कूल में आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस सेरेमनी में करीब 1000 लोग पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि पीएम मॉरिसन में कोरोना की पुष्टि एक संक्रमित के संपर्क में आने के बाद हुई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद प्रधानमंत्री के दो आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आ चुके हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने कहा है कि उन्हें आइसोलेशन में रहने की जरूरत नहीं है।

इसके बावजूद स्कॉट मॉरिसन पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। छह दिन बाद उनका फिर से टेस्ट किया जाएगा। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में 1360 कोरोना के नए मामले सामने आए। जबकि, मंगलवार को 804 कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

See also  बस्तर में अफसरों के बनाये ठेकेदार बन रहे हैं मुसीबत : मुकेश चंद्राकर की हत्या उसी की है परिणति…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।