इंदौर। केंद्रीय जनजाति विकास मंत्री रेणुका सिंह ने स्थानीय प्रेस क्लब में मीडिया के पूछे गए सवालों के जवाब में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गांधीजी की 150वीं जयंती पर निकाली जा रही यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस ने गांधीजी का सिर्फ राजनीतिक उपयोग किया, कभी उनके विचारों को समझा नहीं। स्वच्छता के गांधीजी के आग्रह को भाजपा सरकार ने ही समझा और अपनाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार बदलापुर की राजनीति कर रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

सभी आदिवासी हिंदू, अजीत जोगी आदिवासी नहीं

आदिवासियों के धर्मान्तरण पर बड़ा बयान देते हुए कहा है उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सभी आदिवासी हिंदू हैं। कुछ लोग उनकी गरीबी, अशिक्षा और विदेश से आने वाले फंड से उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति पर विवाद के मामले मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में रेणुका सिंह ने कहा कि अजीत जोगी की जाति पर विवाद है, लेकिन ये साफ है कि वे आदिवासी नहीं हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमतों में वृद्धि , कन्हैया अग्रवाल का आरोप- चुनावी चंदे के लिए जनता की जेब पर डकैती

ग्रामसभा की सहमति के बिना उद्योगों को जमीन नहीं

केंद्रीय जनजाति विकास मंत्री रेणुका सिंह ने आदिवासियों को उद्योगों के लिए वनों की जमीन बेदखल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संविधान की पांचवीं अनुसूची में ग्रामसभा पर निर्भर है कि वे जमीन दें या नहीं। ग्रामसभा इनकार करती है तो जमीन उद्योग को नहीं मिलती। उनकी हामी पर ही उद्योग वहां आ सकते हैं। उन्होंने आर्थिक मंदी की बात को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि सिर्फ विपक्ष माहौल बना रहा है। नक्सल समस्या पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बेहतर काम हुआ है। सरगुजा से नक्सल समस्या खत्म हो चुकी है। बस्तर में भी स्थिति बेहतर हुई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  पंडवानी की स्वर कोकिला तीजन बाई का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।