बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

ब्रेकिंग: रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर रोक, कोरोना मरीजों की जान बचाने में है कारगर

ब्रेकिंग: रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर रोक, कोरोना मरीजों की जान बचाने में है कारगर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए भारत सरकार ने रेमडेसिविर(Remdesivir) इंजेक्शन के निर्यात पर रोक लगा दी है। बता दें के कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीज इसका उपयोग करते हैं। कोरोना के मामले अचानक से बढ़ने से इसके स्टॉक में भारी कमी आ गई है जिसके कारण सरकार को इस तरह के फैसले लेने पड़े हैं।

सरकार ने कहा कि आने वाले दिनों में रेमेडिसविर इंजेक्शन की मांग में और वृद्धि होने की संभावना है और डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स घरेलू निर्माताओं के साथ संपर्क में है ताकि रेमडेसिविर के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।

सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन तैयार करने वाली कंपनियों के लिए यह जरूरी किया है कि वे इंजेक्शन की संख्या के बारे में अपनी वेबसाइट्स पर जानकारी दें। इसके अलावा डिस्ट्रिब्यूटर्स के बारे में भी जानकारी दें। इसके अलावा ड्रग इंस्पेक्टर्स को आदेश दिया गया है कि वे स्टॉक को चेक करते रहें और कालाबाजारी के मामलों पर पूरी नजर रखें। इसके अलावा फार्मास्युटिकल डिपार्टमेंट को घरेलू मैन्युफैक्चरर्स से बात करने को कहा गया है ताकि उत्पादन में इजाफा किया जा सके। इसके अलावा सभी निजी और सरकारी अस्पतालों से भी समन्वय बेहतर करने पर फोकस किया जा रहा है ताकि इंजेक्शन की उपलब्धता में कमी न होने पाए।

बता दें कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश समेत 10 राज्यों में स्थिति बेहद भयावह है। तमाम पाबंदियों के बावजूद रविवार को कोरोना संक्रमण ने सभी पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। देश में बीते 24 घंटों में 1.52 लाख से ज्यादा मामले आए हैं। वहीं संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए एक बार फिर प्रवासी श्रमिकों ने अपने-अपने घरों का रुख करना शुरू कर दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1381212800672878596

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन