बीजिंग। अगर आपके बच्चों से यह कहा जाये कि, अब तुम दिन में सिर्फ 90 मिनट ही वीडियो गेम खेल पाओगे

और वह भी केवल रात 10 बजे से पहले तक, तो आपके बच्चों की कैसी प्रतिक्रिया होगी।

शायद कुछ बच्चे आपसे नाराज हो जाये या कुछ बच्चे रोने लगे।

लेकिन अब चाइना में ऐसा होने वाला है वीडियो गेम की दुनिया का सबसे बड़ा बाजार माना जाने वाला चाइना

अब अपने बच्चों को वीडियो गेम से दूर करने की कवायत में जुट गया है।

चाइना की नेशनल प्रेस और पब्लिकेशन एडमिनिस्ट्रेशन ने मंगलवार को यह घोषणा की है।

चीन में लगातार बढ़ रही वीडियो गेम की लत से छुटकारा पाने के के लिए चाइना सरकार ने यह फैसला लिया है।

बताया गया की पिछले कुछ वर्षों में देश में इन गेम की वजह बच्चों में कई प्रकार की बीमारियां जन्मी हैं

और बच्चों का अकादमिक स्तर लगातार गिरा है। जिसके बाद राष्ट्रपति शी जिंगपिंग ने कुछ नियम बनाए हैं।

See also  SRH vs DC : हैदराबाद और दिल्ली के बीच भिड़ंत आज, अभिषेक और हेड का दिखेगा कहर या एनगिडी करेंगे परेशान? जानें हेड टू हेड आंकड़े

इन नियमों की पाबंदी

1. बच्चे दिन में केवल 90 मिनट ही वीडियो गेम खेल पाएंगे
2. रात 10 बजे के बाद बच्चों को वीडियो गेम खेलने की अनुमति नहीं होगी।
3. वीकेंड और छुट्टियों में केवल 3 घंटे ही बच्चे वीडियो गेम पर बिता पाएंगे।

 

चीनी मीडिया ने वीडियो गेम को माना “जहर”

18 वर्ष कम के बच्चों का वीडियो गेम एक लोकप्रिय लक्ष्य बन गया है।

 

राज्य द्वारा संचालित मीडिया ने कुछ खेलों की तुलना “जहर” से की है, और सरकार ने कुछ शीर्षकों की बिक्री को रोक दिया है

शी ने पिछले साल सार्वजनिक रूप से बच्चों की आंखें कमजारो होने के बारे में बात की थी,

अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए अधिक दबाव डाला।

अब देखना यह होगा कि सरकार के इस फैसले से बच्चों पर क्या असर पड़ता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  महाराष्ट्र पर सुप्रीम फैसला: बहुमत परीक्षण का आदेश, जानें- रखीं क्या शर्तें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।