ध्यान दें: आज से दो दिन बैंक हड़ताल , ATM में हो सकती है कैश की किल्लत, अटक सकते हैं जरूरी काम
ध्यान दें: आज से दो दिन बैंक हड़ताल , ATM में हो सकती है कैश की किल्लत, अटक सकते हैं जरूरी काम

नई दिल्ली। आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को हड़ताल की वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स के एक जॉइंट फोरम ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में दो दिनों की देशव्यापी हड़ताल का आहृवान किया है।

हड़ताल की वजह से लोन सैंक्शन, चेक क्लीयरिंग जैसे काम अटक सकते हैं। हड़ताल में रोडवेज, ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिसिटी, टेलीकॉम, पोस्टल, इनकम टैक्स और इंश्योरेंस समेत अन्य सेक्टर के वर्कर भी शामिल होंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई समेत कई सरकारी बैंकों ने कहा है कि हड़ताल के कारण उनकी सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित हो सकती हैं।

हालांकि, लोगों की परेशानी को कम करने के लिए बैंकों ने अपनी ब्रांच और ऑफिस में जरूरी व्यवस्था की है। हड़ताल के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग भी चालू रहेगी। इससे आप ऑनलाइन पैसों का लेन देन कर सकेंगे। लेकिन, ATM में कैश की किल्लत हो सकती है।

See also  Mumbai Fire: मुंबई के टाइम्स टॉवर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

बैंक यूनियन की मांग

ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन (AIBEA) के जनरल सेक्रेटरी सीएच वेंकटचलम ने कहा है कि बैंक यूनियन सरकार से पब्लिक सेक्टर बैंक्स के प्राइवेटाइजेशन को रोकने और उन्हें मजबूत करने, बैड लोन की तेज वसूली, हायर डिपॉजिट रेट, ग्राहकों पर कम सर्विस चार्ज के साथ-साथ पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग करता है। इस हड़ताल में प्राइवेट बैंक, फॉरेन बैंक, सहकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी शामिल है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।