ध्यान दें: अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें ये लिस्ट
ध्यान दें: अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें ये लिस्ट

टीआरपी डेस्क। एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2021-22 शुरू हो रहा है। इस दिन से कई नियमों में बदलाव होगा। महीने की शुरूआत ही बैंकों की छुट्टियों से हो रही है। अप्रैल 2021 में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में आपको अपने बैंकों से जुड़े कामों छुट्टियों के हिसाब से ही मैनेज करना होगा। हालांकि सभी राज्‍यों में बैंकों में 15 दिन छुट्टी नहीं रहेगी क्‍योंकि कुछ त्‍योहार या उत्‍सव पूरे देश में एकसाथ नहीं मनाए जाते हैं।

बैंक हॉलिडे लिस्ट

1 अप्रैल – गुरुवार – ओडिशा डे/बैंकों के सालाना अकाउंट्स की क्लोजिंग
2 अप्रैल – शुक्रवार – गुड फ्राइडे
4 अप्रैल – रविवार- ईस्टर
5 अप्रैल – सोमवार – बाबू जगजीवन राम जयंती
6 अप्रैल – मंगलवार – तमिलनाडु में विधान सभा चुनाव
10 अप्रैल – दूसरा शनिवार
11 अप्रैल – रविवार
13 अप्रैल – मंगलवार – उगाडी, तेलुगू न्यू ईयर, बोहाग बिहू, गुडी पडवा, वैशाख, बिजु फेस्टिवल
14 अप्रैल – बुधवार – डॉक्टर अंबेडकर जयंती, अशोका द ग्रेट का जन्मदिन, तमिल न्यू ईयर, महा विशुबा संक्रांति, बोहाग बिहू
15 अप्रैल – गुरुवार – हिमाचल डे, विशु, बंगाली न्यू ईयर, सरहुल
16 अप्रैल – शुक्रवार – बोहाग बिहू
18 अप्रैल – रविवार
21 अप्रैल – मंगलवार – राम नवमी, गरिया पूजा
24 अप्रैल – चौथा शनिवार
25 अप्रैल – रविवार – महावीर जयंती

See also  Green Sole Foundation : नंगे पैरों की खातिर! समाजसेवा की बुनियाद पर खड़ा करोड़ों का कारोबार, करते हैं टूटे जूते-चप्पलों का व्यापार...

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।