बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

दिसंबर में 10 दिन से ज्यादा बंद रहेंगे बैंक, जान लीजिए हॉलीडे लिस्ट

दिसंबर में 10 दिन से ज्यादा बंद रहेंगे बैंक, जान लीजिए हॉलीडे लिस्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर के शुरू होने में अब चंद दिन बचे हैं। दिसंबर महीने में कई ऐसे मौके आएंगे, जब देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ये जरूरी है कि बैंकों की हॉलीडे लिस्ट पर गौर कर लें। इसी के हिसाब से आप अपनी प्लानिंग कर सकते हैं।

कब-कब बैंक बंद रहेंगे:-

रिजर्व बैंक की हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक पहली छुट्टी 3 दिसंबर यानी शुक्रवार को है। हालांकि, इस दिन सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व की वजह से पणजी में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर को रविवार है, जो साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है।

इसी तरह, 11 और 12 दिसंबर को क्रमश: दूसरा शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ये दो दिन साप्ताहिक अवकाश होते हैं। वहीं, 18 दिसंबर को भी शिलॉन्ग में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस दिन यू सोसो थाम की पुण्यतिथि है। इस वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 19 दिसंबर को रविवार का दिन है।

इसके अलावा 24 दिसंबर को आइजोल और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 25 दिसंबर को देश के अधिकतर राज्यों में क्रिसमस की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा 26 दिसंबर को रविवार है। कहने का मतलब ये है कि 25 और 26 दिसंबर को लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। शिलॉन्ग और आइजोल में क्रमश: 30 और 31 दिसंबर को बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।

हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा ग्राहकों को मिलती रहेगी। मतलब ये है कि बैंक बंद रहने के बावजूद आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के अलावा अन्य डिजिटल माध्यम से बैंकिंग सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन