Barsana Lathmar Holi: मथुरा। मथुरा के बरसाना में बुधवार को अनोखा नजारा दिखा। चेहरे पर घूंघट, हाथ में लट्‌ठ और उनके सामने हाथों में ढाल लिए नंदगांव के हुरियारे। इसे देखने के लिए देश-विदेश से 20 लाख लोग मथुरा पहुंचे। नंदगांव से आए श्रीकृष्ण के सखाओं पर बरसाना की राधा बनी सखियों ने जमकर लाठी बरसाईं।

Barsana Lathmar Holi: इस दौरान हुरियारे खुद को ढाल से बचाते रहे। हुरियारिनों का कहना है कि ये तो हमारा भाग्य है कि हमने लट्ठमार होली खेली। ऐसा लग रहा था कि हम श्रीजी के साथ आए हैं। भगवान कृष्ण के सखा हमारे साथ होली खेल रहे। वहीं, लट्ठमार होली खेलने के दौरान रंगीली गली और कुंज गलियों में 20 क्विंटल गुलाल उड़ाया गया। हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश भी की गई।

Barsana Lathmar Holi: इस दौरान बरसाना की गलियां भक्तों से भरी रहीं। हर तरफ अबीर-गुलाल दिखाई दे रहा। अबीर गुलाल से रंगे भक्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते रहे। होली के गीत गाते रहे। इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसवालों के साथ महिलाओं ने लट्ठमार होली खेली।

See also  RSS Worker's Suicide : RSS कार्यकर्ता ने की खुदकुशी! फंदे पर लटका मिला शव, BJP ने की विस्तृत जांच की मांग…

Barsana Lathmar Holi: नंदगांव से आए हुरियारे भगवान कृष्ण स्वरूप ध्वजा श्रीजी मंदिर ले गए। यहां राधा रानी के चरण स्पर्श कराने के बाद रंगीली गली में होली गीतों पर हुरियारने और हुरियारिनों के बीच जमकर नृत्य हुआ। सुरक्षा के लिहाज से 4500 से ज्यादा पुलिसकर्मी, PAC और एंटी रोमियो टीम तैनात की गई। इससे पहले मंगलवार को राधारानी (लाड़लीजी) मंदिर में लड्डूमार होली खेली गई थी।