बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Bastar Lok Sabha Election 2024: बस्तर में आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार, मतदानकर्मी रवाना, 19 को वोटिंग

Bastar Lok Sabha Election 2024: बस्तर में आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार, मतदानकर्मी रवाना, 19 को वोटिंग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर/जगदलपुर। Bastar Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में पहले चरण की एक मात्र सीट बस्तर में लोकसभा चुनाव का प्रचार कार्य बुधवार शाम छह बजे से मतदान थम जाएगा। यह प्रतिबंध चार बजे से लागू होगा। इसके बाद रोड शो, सभा और रैलियां नहीं होंगी।

Bastar Lok Sabha Election 2024: चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे क्षेत्र में 1 लाख से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होने के बाद ऐसे सभी लोगों को निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा, जो वहां के मतदाता नहीं हैं। इसके लिए होटल, लाज और धर्मशालाओं की जांच होगी।

Bastar Lok Sabha Election 2024: पोलिंग पार्टियां रवाना

Bastar Lok Sabha Election 2024: बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को चुनाव कराने पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है. नक्सल क्षेत्र में सभी मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया जा रहा है। कोंटा, बीजापुर और नारायणपुर से पी-3 के तहत मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से भेजा जा रहा है।

Bastar Lok Sabha Election 2024: विधानसभा कोंटा के 26 मतदान केंद्र, नारायणपुर के 33 और बीजापुर के 76 मतदान केंद्रों के लिए दलों को रवाना किया जा रहा है। दलों की रवानगी के दौरान तीनों विधानसभा के जिला निर्वाचन अधिकारी भी मौजूद रहे और मतदान दलों की हौसला अफजाई की।

Bastar Lok Sabha Election 2024: 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता 19 अप्रैल को वोट डालेंगे। बस्तर सीट के लिए चुनाव आयोग ने कुल 1961 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें से 96 बहुत ही संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस से छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा और भाजपा से महेश कश्यप आमने सामने हैं।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन