BBC journalist arrested for reporting on protests in China
BBC journalist arrested for reporting on protests in China

लंदन/शंघाई। bbc journalist arrested: चीन के शंघाई शहर में जीरो कोविड नीति के खिलाफ हुए प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग के दौरान पुलिस ने बीबीसी के एक पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया। बीबीसी ने इस तरह से अपने पत्रकार को गिरफ्तार किए जाने की कड़े शब्‍दों में निंदा की है।

bbc journalist arrested: बीबीसी ने चीन के प्रशासन द्वारा पत्रकार के साथ किए जाने वाले दुर्व्‍यवहार पर भी चिंता जताई है। बीबीसी का कहना है कि उसके पत्रकार को प्रशासन ने उस वक्‍त गिरफ्तार किया जब वो शंघाई में विरोध प्रदर्शन की रिपार्टिंग कर रहा था। उसके हाथों में हथकड़ी पहनाई गई और उसके साथ बदसलूकी की गई।

BBC journalist arrested for reporting on protests in China

bbc journalist arrested: बीबीसी ने इस घटना के बाबत एक बयान जारी कर कहा है कि उसके पत्रकार Ed Lawrence को रिपोर्टिंग करने से रोकने के लिए पहले लात मारी और फिर उसकी पिटाई की, बाद में उसको गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  Iran-US Ceasefire Talks: होर्मुज की नाकेबंदी पर चीन की धमकी, हमारे रास्ते में US आया तो…, क्या वार जोन में होगी चीन की इंट्री, दुनियाभर में हलचल

bbc journalist arrested: रिपोर्टिंग कर रहे अपने पत्रकार Ed Lawrence के साथ हुए इस तरह के दुर्व्‍यवहार से चिंतित बीबीसी ने कहा है कि उसको पुलिस ने कई घंटों तक अपनी गिरफ्त में रखा और फिर बाद में छोड़ दिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।