बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

हनुमान चालीसा से पहले नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसैनिकों का हंगामा, बैरियर तोड़ अंदर घुसने की कोशिश

हनुमान चालीसा से पहले नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसैनिकों का हंगामा, बैरियर तोड़ अंदर घुसने की कोशिश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर पर राजनीति बढ़ती जा रही है। अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने आज मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया है। इसके बाद नवनीत राणा की बिल्डिंग के नीचे भारी संख्या में शिवसैनिक डटे हैं।

इस दौरान पुलिस और शिवसैनिकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। शिवसैनिकों ने राणा के घर के बाहर लगे बैरियर तोड़ दिए और घर में घुसने की कोशिश की। इस हंगामे के बावजूद राणा दंपत्ति मातोश्री पर जाने के अपने फैसले पर कायम है। पुलिस के अधिकारी लगातार उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

नवनीत राणा बोलीं- शिवसैनिक घर के बाहर गुंडागर्दी कर रहे


घर के बाहर हुए हंगामे के बाद नवनीत राणा ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कहा- अगर ये बालासाहेब के शिवसैनिक होते तो हमें मातोश्री जाने की अनुमति मिल जाती। हमारे घर पर हमला हो रहा है, शिवसैनिकों ने गुंडागर्दी की है। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया है। कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री होंगे।

इसी मामले में नवनीत राणा के पति रवि राणा ने कहा, 'वे हमें रोक नहीं सकते। हमें राम भक्त देख रहे हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, हम जाएंगे मातोश्री।' उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें उनके ही घर में लॉक कर दिया है और वे उन्हें निकलने नहीं दे रहे हैं।

मातोश्री में घुसने की हिम्मत किसी में नहीं: राउत

इधर नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, हमें कानून के बारे में मत बताओ, मातोश्री में प्रवेश करने की किसी की हिम्मत नहीं है। यदि आप किसी और के समर्थन से हमारे मातोश्री में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं, तो शिव सैनिक आक्रामक होगा, शिवसैनिक चुप नहीं रहेगा।' इससे पहले संजय राउत ने राणा दंपत्ति को बंटी-बबली की जोड़ी बताया था।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन